फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RR: आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर, चार ओवर में लुटाए इतने रन

Sun, 23 Mar 2025 07:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

 राजस्थान ने आर्चर को मेगा नीलामी में 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पहले मैच में आर्चर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। आर्चर 2021 के बाद पहली बार राजस्थान की जर्सी में खेलने उतरे थे, लेकिन उनके लिए यह पल यादगार नहीं रहा।
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज बन गए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए आर्चर काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच में आर्चर से राजस्थान को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह इस मैच में जलवा नहीं बिखेर सके। 
विज्ञापन

मोहित शर्मा को पीछे छोड़ा 
आर्चर ने चार ओवर के स्पैल में 76 रन लुटाए और उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। आर्चर ने इस मामले में मोहित शर्मा को पीछे छोड़ा जिन्होंने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 73 रन लुटाए थे। राजस्थान ने आर्चर को मेगा नीलामी में 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पहले मैच में आर्चर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। आर्चर 2021 के बाद पहली बार राजस्थान की जर्सी में खेलने उतरे थे, लेकिन उनके लिए यह पल यादगार नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बनाया

आर्चर को उनके तीसरे ओवर में ईशान किशन ने तीन छक्के जड़े और उन्होंने उस ओवर में 22 रन लुटाए। आर्चर को फिर पारी के 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। उन्होंने नो बॉल पर चौके के साथ शुरुआत की। इसके बाद ईशान और हेनरिच क्लासेन ने उनके ओवर में चार बाउंड्री निकाली। इस तरह आर्चर ने मैच में 76 रन लुटाए और अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन

हैदराबाद की जीत से शुरुआत
मैच की बात करें तो हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 44 रनों से जीत दर्ज कर आईपीएल 2025 की शुरुआत जीत से की। हैदराबाद ने ईशान किशन और ट्रेविस हेड की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। जवाब में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अच्छी साझेदारी निभाई, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: आईपीएल में अपना सर्वोच्च टोटल बनाने के बावजूद हारी राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स की जीत से शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें