फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर छलका रियान पराग का दर्द, कह डाली बड़ी बात

Mon, 03 Jun 2024 07:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाले रियान का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में काफी अच्छा रहा था। 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने राजस्थान के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2024 सीजन में 573 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 150 का रहा था।
विज्ञापन
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग का चयन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं हुआ था। अब इसका रियान इसका दर्द छुपा नहीं पा रहे हैं और उन्होंने वैश्विक टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। रियान से जब पूछा गया कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली शीर्ष चार टीमें कौन सी होंगी तो उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट को देखने के इच्छुक नहीं है। रियान ने कहा कि वह उस वक्त शीर्ष चार टीम के बारे में सोचेंगे जब वह खुद इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो चुकी है। रियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह शुरुआत में बता रहे हैं कि उनकी पहली पसंद भारत होगा, लेकिन बाद में उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया कि कौन सी टीमें शीर्ष चार में पहुंचेंगी। 

'मैं विश्व कप नहीं देख रहा'
पराग ने एक इंटरव्यू में कहा, 'शीर्ष चार टीमों की बात करना पक्षपातपूर्ण होगा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं विश्व कप देखना भी नहीं चाहता। मैं बस अंत में देखूंगा कि कौन जीता और खुश रहूंगा। जब मैं विश्व कप खेलूंगा उस वक्त में शीर्ष चार टीमों के बारे में विचार करूंगा।' हाल ही में रियान ने दावा किया था कि वह एक दिन जरूर भारतीय टीम के लिए खेलेंगे। रियान ने कहा था, एक समय आपको मुझे लेना ही होगा, यह मेरा भरोसा है कि मैं भारत के लिए खेलूंगा। यह कब होगा मुझे इसकी परवाह नहीं है। 
विज्ञापन

आईपीएल में शानदार रहा था रियान का प्रदर्शन
आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाले रियान का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में काफी अच्छा रहा था। 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने राजस्थान के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2024 सीजन में 573 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 150 का रहा था। 2018 में डेब्यू करने वाले रियान ने राजस्थान के लिए पिछले पांच सीजन में 160, 86, 93, 183, 78 रन बनाए हैं। इस साल उम्दा प्रदर्शन के बाद इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि रियान अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ टी20 विश्व कप के बाद जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के दावेदार बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें