शिल्पा शेट्टी और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। राज कुंद्रा ने आईपीएल-4, 5 और 6 में अपनी टीम पर सट्टा लगाने की बात स्वीकार की है।
ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कुंद्रा कहीं फिक्सिंग में तो शामिल नहीं था। सूत्रों का कहना है कि बुकी रमेश व्यास से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस एक बार फिर राज को पूछताछ के लिए बुलाएगी। ऐसे में अगर वह फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार होते हैं तो उन पर मकोका लगाया जा सकता है।
...टीम से बाहर कर दिए जाएंगे राज कुंद्रा
विशेष पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि वह करीब छह से सात बुकीज से संपर्क में था। सभी बुकीज की पहचान कर ली गई है। फिलहाल सभी फरार हैं। उनकी तलाश में कई टीमें लगी हैं।
राज कुंद्राः पशमिना शॉल बेचे, कंटेनर लोड कराए
स्पेशल सीपी के मुताबिक फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि रमेश व्यास की कुंद्रा से कभी बातचीत हुई या नहीं। इस संबंध में रमेश से पूछताछ की जा रही है।
शिल्पा ने भी की थी आईपीएल में सट्टेबाजी
कुंद्रा ने पुलिस को बताया था कि उसने आईपीएल में सट्टे में जो भी पैसा लगाया वह सारा हार गया, लेकिन पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है।
कुंद्रा ने आखिर अपनी टीम पर ही सट्टा क्यों लगाया। कहीं उसने अपनी टीम की जानकारियां बुकीज को तो नहीं दी। या वह खुद फिक्सिंग में शामिल था या नहीं। इन सभी बातों की जांच की जा रही है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस राज का पासपोर्ट अपने कब्जे में ले रखा है। उसे मामले की जांच में शामिल रहने के लिए भी कहा गया है।