फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप के टलने से IPL 2020 का रास्ता साफ! भारत के बाहर हो सकता है आयोजन

Tue, 21 Jul 2020 01:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया है। यह फैसला आज बोर्ड की बैठक में लिया गया है। आईसीसी के इस फैसले के बाद अब नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाएगा। तो अब सवाल यह है कि क्या टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से इस साल आईपीएल 2020 का रास्ता साफ हो गया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईसीसी वर्ल्ड टी20 - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप के टल जाने से बीसीसीआई को निश्चित तौर पर आईपीएल को लेकर एक उम्मीद जगी होगी, जिससे कि इस साल आईपीएल का आयोजन हो सके। 
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
इससे पहले आईसीसी बोर्ड की पिछली बैठक 25 जून को हुई थी, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला टाला गया था। बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। अगर ऐसे में आईपीएल का आयोजन होता है तो केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर इसका आयोजन यूएई में कराया जा सकता है। 

4 of 5
बीसीसीआई
बैठक से पहले बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के एक सदस्य ने बताया था, 'पहला कदम एशिया कप को स्थगित करना था जो हो गया। वर्ल्ड कप पर फैसले के बाद ही हम अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होना था, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई में ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी में असमर्थता जाहिर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें