फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाली महिला को दिग्गज क्रिकेटर ने किया सैल्यूट

Thu, 17 Aug 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
अरोड़ा - फोटो : twitter
विज्ञापन
70वें स्वतंत्रा दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर एक महिला ने भारत का झंडा फहराया और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। इस महिला का नाम सुनीता अरोड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। लोग इस महिला के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रैना ने इस महिला को सलाम किया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, 'श्रीनगर के लाल चौक पर भारत माता की जय के नारे लगाने वाली कश्मीरी पंडित महिला को मेरा सलाम। ये एक बहादुर महिला हैं।'
विज्ञापन

  #Kashmiripandit lady chanting "Bharat mata ki jai" in Srinagar on #IndependenceDay! She is a brave heart! Salute! 🇮🇳 #Peace #Love #Safety 🙏 pic.twitter.com/P0DBpVt9Ce — Suresh Raina (@ImRaina) August 16, 2017
बता दें कि करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता अरोड़ा श्रीनगर के प्रमुख क्षेत्र में नारे लगाते हुई दिख रही हैं। इस जगह से भाजपा की युवा इकाई के करीब 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था क्योंकि वो लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे। सुनीता अरोड़ा कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने कहा कि वो 'दिग्भ्रमित युवाओं' को मुख्यधारा में लौटने के लिए संदेश देना चाहती थीं।
विज्ञापन


श्रीनगर से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि लाल चौक में ऐतिहासिक घंटा घर के पास पुलिसकर्मियों के घेरे में देशभक्ति के नारे लगाकर वो गर्व महसूस कर रही हैं। उन्हें वहां पहुंचने के लिए 20 सुरक्षा चौकियों से गुजरना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज को अपने पर्स में छिपा कर ले गयी थीं। उनका यह वीडियो फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर खूब देखा जा रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें