फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना-जडेजा ने मांगी माफी, बोले 'दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती'

Tue, 09 Jul 2013 07:53 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आलराउंडर रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज मैच के दौरान आपस में हुई झड़प के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर एमवी श्रीधर से बात की और मैदान पर किए गए अपने व्यवहार के लिए अफसोस जताया।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘रैना और जडेजा ने टीम मैनेजर से बात की और बिना शर्त मैदान पर किए गए अनुचित व्यवहार के लिए माफी मांगी।’

अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों ने वायदा किया है कि इस तरह की घटना फिर दोबारा घटित नहीं होगी। दोनों ही क्रिकेटर यह अच्छी तरह से समझते हैं कि यह आचरण एक राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटर के लिए अनुपयुक्त है।’

इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई के अंतरिम चीफ जगमोहन डालमिया ने कहा था कि बोर्ड ने टीम मैनेजर से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि इन दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा और न ही कोई जुर्माना लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें