फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़े  वेस्टइंडीज की 2019 विश्वकप में सीधी एंट्री के समीकरण 

Thu, 14 Sep 2017 04:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बारिश - फोटो : icc
विज्ञापन
दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज पर 2019  विश्वकप के मुख्य ड्रा में सीधी एंट्री पाने के अरमानों पर पानी फिर गया है। बुधवार को आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच बालफेस्ट में खेले जाने वाले मुकाबले को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। इस मैच के साथ ही मिस्टर यूनिवर्स के नाम से विख्यात कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की वनडे टीम में वापसी होनी थी । ऐसा होने से वेस्टइंडीज की इंग्लैंड में साल 2019 में होने वाले विश्वकप में सीधी एंट्री का रास्ता मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


आयरलैंड को टेस्ट नेशन का दर्जा मिलने के बाद यह उसका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। आयरलैंड ने दोनों टीमों के बीच साल 2015 विश्वकप के दौरान खेले गए मुकाबले में कैरेबियाई टीम को मात दी थी। 2015 के विश्वकप के दौरान ही गेल ने आखिरी बार वनडे क्रिकेट खेली थी।

अब विश्वकप में सीधी एंट्री पाने के लिए वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से जीत हासिल करनी होगी। यदि वेस्टइंडीज की टीम 4-0 से सीरीज जीतती है और एक मैच टाई होता है या उसका कोई परिणाम नहीं निकलता है तो भी उसे विश्वकप में सीधी एंट्री मिल जाएगी। यदि इसके अलावा सीरीज का कोई और परिणामा आता है तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि उसे अगले साल वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी जगह पक्की करनी होगी। 
विज्ञापन



With a washout in Belfast, West Indies must now beat England 4-0 or 5-0 for automatic #CWC19 Qualification.https://t.co/xbFbVfowak pic.twitter.com/Z6pT1XYChh— ICC (@ICC) September 13, 2017
 


सितंबर महीने के आखिर तक वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में रहने वाली टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी। यदि वेस्टइंडीज की टीम आवश्यक अंतर से सीरीज जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में आठवें पायदान पर आ जाएगी।  इस वजह से श्रीलंका की टीम नवें पायदान पर आ जाएगी। यदि वो ऐसा करने में सफल नहीं होती है तो उसे 10 टीमों वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट में जीत हासिल कर विश्वकप में अपनी जगह पक्की करनी होगी। आयरलैंड के खिलाफ मैच के रद्द होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार को इंग्लैंड रवाना होगी। जहां उसे शनिवार को वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 मैच खेलना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें