फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: सचिन को वीरू की याद दिलाता है ये विस्फोटक बल्लेबाज

Mon, 22 May 2017 02:31 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी दिलाते हैं विस्फोटक वीरू की याद: सचिन तेंदुलकर - फोटो : IPLT20
विज्ञापन
महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि पुणे के ओपनर राहुल त्रिपाठी उन्हें विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हैं। तेंदुलकर ने कहा कि राहुल की फीयरलेस और क्लीन हिटिंग मुझे पसंद आई। वो बिल्कुल सहवाग की तरह शॉट्स खेलता है, साथ ही शॉट्स सेलेक्शन भी लगभग वैसा ही है। खासकर राहुल त्रिपाठी का कवर ड्राइव, वो कवर क्षेत्र में बिल्कुल सहवाग जैसा ही स्ट्राइकर है।
विज्ञापन


अबतक राहुल त्रिपाठी इस आईपीएल की खोज साबित हुए हैं। उन्होंने धोनी, स्टीव स्मिथ, रहाणे जैसे खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। राहुल अबतक पॉवर प्ले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल ने अबतक 14 मैचों में 388 बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्थशतक जमाए हैं, जिसमें 93 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। राहुल इस आईपीएल में 17 छक्के भी लगा चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 149.80 का रहा है।

सचिन तेंदुलकर ने राहुल त्रिपाठी से मुंबई इंडियंस को सावधान रहने को भी कहा। तेंदुलकर ने कहा कि आईपीएल का फायदा यही है कि इससे नए और अच्छे खिलाड़ी सामने आते हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने राहुल के साथ ही बासिल थंपी, रिषभ पंत, मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की। उन्होंने रिषभ पंत के बारे में कहा कि वो मजबूत लड़का है। जिस तरह से पिता की मौत होने के बावजूद उसने अपने कर्तव्यों को निभाया और परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी की। वो अभूतपूर्व है। सचिन तेंदुलकर भी इस दौर से गुजर चुके हैं। साल 1999 में उनके पिता की मौत हुई थी। वो उस समय जिम्बॉव्बे दौरे पर जा रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें