आईपीएल -10 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट की ओर से खेलकर स्टार बने महाराष्ट्र के क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी का मानना है कि क्रिकेट में कभी ऑफ सीजन नहीं होता। आपको हमेशा खुद को मैच के लिए तैयार रखना होता है क्योंकि मौका दोबारा आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देता।
आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एक और बड़ा मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 सितंबर को चेन्नई में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में राहुल खेलते दिखाई देंगे। बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में जगह मिलने पर राहुल ने कहा, ये मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ए टीम के लिए खेलने और विदेशी दौरों से आपके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की संभावना प्रबल हो जाती हैं।