फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दिखाई दरियादिली, आदिवासी मृतक की मां को दिया इतने लाख का चेक

Tue, 03 Apr 2018 07:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virender sehwag
विज्ञापन

पिछले दिनों केरल में भीड़ ने एक आदिवासी युवक मधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस युवक का जुर्म सिर्फ इतना था कि इसने किसी की दुकान से खाने का एक पैकेट चुराया था। इसके बारे में पता चलते ही आस-पास के लोगों ने मधु को घेर लिया और मौके पर ही उसे मार डाला।

विज्ञापन


आदिवासी युवक की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ी थी, जिसका हिस्सा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी थे। सहवाग ने अपने एक ट्वीट में मधु की हत्या करने वाले लोगों पर हमला बोला था। हालांकि सहवाग का यह ट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन

मधु
दरअसल इस ट्वीट में सहवाग ने मधु की हत्या करने का पूरा दोष मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों पर मढ़ा था। ट्वीट में सहवाग ने उनके नाम भी बताए थे। हालांकि इस ट्वीट के बाद सहवाग को फैंस ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। फैंस ने सहवाग पर मधु की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

हालांकि इस घटना के कुछ दिन गुजर जाने के बाद पता चला कि सहवाग ने मधु की मां को वित्तीय मदद दी है। अब एक सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईस्वर ने जानकारी दी है कि सहवाग ने मधु की बेसहारा मां की सहायता के लिए डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया है। राहुल 11 अप्रैल को अब वो चेक मधु की मां को सौंपेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें