पिछले साल अंतर प्रांत टूर्नामेंट में अंडर 14 टीम की कप्तानी करने वाले अन्वय ने केएससीए अंडर 16 अंतर जोन टूर्नामेंट में टुमकुर जोन के खिलाफ बंगलुरू जोन के लिए नाबाद 200 रन बनाए थे।
भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ को छह दिसंबर से शुरू हो रही अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए कर्नाटक के संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है। अन्वय 35 संभावितों में शामिल तीन विकेटकीपरों में से एक हैं। बाकी दो आदित्य झा और जॉय जेम्स हैं।
विज्ञापन
पिछले साल अंतर प्रांत टूर्नामेंट में अंडर 14 टीम की कप्तानी करने वाले अन्वय ने केएससीए अंडर 16 अंतर जोन टूर्नामेंट में टुमकुर जोन के खिलाफ बंगलुरू जोन के लिए नाबाद 200 रन बनाए थे। उनके बड़े भाई समित फिलहाल वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ कूच बेहार ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं। राज्य के पूर्व खिलाड़ी कुणाल कपूर और आदित्य बी सागर विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए टीम के मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच होंगे।