फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'दीवार' को पूरा यकीन! भारत विश्व कप का प्रबल दावेदार

Fri, 01 Feb 2019 08:48 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को यकीन है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अगले कुछ महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
rahul dravid
भारत ने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर तीन वनडे सीरीज जीती हैं। उसे 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में सबसे प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
राहुल द्रविड़
द्रविड़ ने यहां पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस समय बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है और खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में जाएगी। उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।' 
विज्ञापन

4 of 4
राहुल द्रविड़
इंग्लैंड में 1999 विश्व कप में सर्वाधिक 461 रन बनाने वाले द्रविड़ का मानना है कि उस विश्व कप से इसकी तुलना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में विकेट सपाट होंगे और इस विश्व कप में काफी रन बनेंगे। हम जब ए टीम लेकर इंग्लैंड गए थे तो नियमित तौर पर 300 रन बनते थे।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें