भारतीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़ का अपना एक अलग ही कद है। ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने हाल ही में एक शो के दौरान अपने इस नाम का खुलासा किया। द्रविड़ ने बताया कब उन्हें पहली बार वॉल कहा गया।
अपनी सॉलिड तकनीक और अटूट सब्र के लिए मशहूर द्रविड़ क्रीज पर घंटो बिता सकते थे। पूरे करियर के दौरान भारतीय क्रिकेट की ‘दीवार’ सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रही। द्रविड़ को आउट करना बेहद मुश्किल था, क्योंकि वो अच्छे गेंदों को पूर सम्मान देते थे।
शो के दौरान द्रविड़ ने बताया कि यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक चतुराई भरा नाम था। 43 वर्षीय द्रिवड़ ने बताया कि पहली बार उन्हें यह नाम कह दिया, यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन उन्हें यह मालूम है कि यह नाम कहां से आया।