फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों ने दिलाई जीत, बल्लेबाजों को सुधरना होगा

Tue, 09 Apr 2013 02:50 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने छठें सीजन में शानदार शुरुआत की है।
विज्ञापन


अपने पहले दोनों मैच जीत राजस्थान की टीम ने अपने आप को दावेदारों के दौड़ में ला खड़ा कर दिया है।

आईपीएल छह में धमाकेदार शुरुआत के बाद अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कोलकाता नाइटराइडर्स पर मिली शानदार जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है।
विज्ञापन


द्रविड़ ने जीत के बाद कहा कि राजस्थान में पांच तेज गेंदबाजों के साथ यह पहली जीत है।

हमारे गेंदबाजों ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर का विकेट हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हालांकि अपने बल्लेबाजों से ज्यादा खुश दिखाई नहीं दिए।

उन्होंने कहा कि बल्ले से हमारा प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं था। लेकिन यह जीत हमारे लिए अहम है। ब्रैड हॉज और दिशांत याज्ञनिक ने हमें लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


द्रविड़ ने सिद्धार्थ त्रिवेदी के गेंदबाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और 23 रन देकर केकेआर के तीन अहम विकेट चटकाए।

इस प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। केवोन कूपर ने 15 रन पर तीन विकेट जबकि राहुल शुक्ला ने 28 रन पर दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें