फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में दौरा

Thu, 20 May 2021 03:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच होंगे।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। श्रीलंका के दौरे पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ टीम इंडिया की कोचिंग का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन


द्रविड़ ने बंगलुरु में एनसीए के प्रमुख बनने के बाद भारत ए और अंडर 19 टीमों के साथ दौरा करना बंद कर दिया था। वह रवि शास्त्री की गैर मौजूदगी में दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के कोच होंगे। शास्त्री उस समय इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम के साथ रहेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ जाएंगे। पीटीआई ने 17 मई को बताया था कि द्रविड़ उस दौरे पर कोच हो सकते है । गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। हार्दिक पंड्या, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर में से कोई कप्तान हो सकता है। देखना यह है कि अय्यर उस समय तक कंधे की चोट से उबर पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें