फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर से मैच जीतने के बाद द्रविड़ को देना पड़ा जुर्माना

Tue, 09 Apr 2013 02:06 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के सीजन-6 में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत मिली है। दूसरे मैच में केकेआर को 19 रन से हराने के बाद राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ पर 20 हजार डालर का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ पर यह जुर्माना आईपीएल मैच के दौरान धीमी गति से ओवर डालने के कारण लगा है।

केकेआर के खिलाफ मैच की समाप्ति तक राजस्थान को जितने ओवर डालने थे उससे दो ओवर कम डाले गये थे।

इंडियन प्रीमियर लीग 'आईपीएल-2013' के सत्र के दौरान राजस्थान रायल्स के कप्तान की यह पहली ही गलती होने के कारण उन पर केवल 20 हजार डालर का ही जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


इस मैच में राजस्थान ने केकेआर को 19 रन से मात देकर आईपीएल के इस सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें