फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान टेस्ट: रहमत शाह का कप्तानी डेब्यू में ऐतिहसिक शतक, हसन महमूद की रिकॉर्ड हैट्रिक

Sun, 11 Oct 2026 03:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन दो ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज हुईं। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने अपने पहले टेस्ट में कप्तानी करते हुए 105 रन की शतकीय पारी खेली। वह टेस्ट कप्तानी के पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने। वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने। 

विज्ञापन
रहमत शाह-हसन महमूद - फोटो : IANS-ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने अपने टेस्ट कप्तानी करियर की शुरुआत शतक के साथ की और ऐसा करने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने। वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह बांग्लादेश की ओर से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 240 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे और टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, तीसरे दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और अफगानिस्तान ने अपने आखिरी छह विकेट महज 29 रन जोड़कर गंवा दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

रहमत शाह ने कप्तानी के पहले ही टेस्ट में जड़ा शतक
  • अफगानिस्तान की ओर से कप्तान रहमत शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 216 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा दो छक्के लगाए। वह टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मुकाबले में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • रहमत शाह ने इसी साल जुलाई में हशमतुल्लाह शाहिदी से टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी संभाली थी। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने पहले टेस्ट में ही उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनके अलावा अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अलीखिल ने 103 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया।
  • हालांकि, इन बल्लेबाजों के प्रयासों के बावजूद अफगानिस्तान की टीम बड़ी बढ़त हासिल करने में नाकाम रही और पहली पारी में 240 रन पर ऑलआउट हो गई।

हसन महमूद ने लगातार तीन गेंदों पर लिए तीन विकेट
  • बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और अफगानिस्तान की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारी के 83वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
  • हसन ने ओवर की दूसरी गेंद पर इस्मत आलम को एक रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर कैस अहमद बिना खाता खोले लिटन दास को कैच दे बैठे। इसके बाद तीसरी गेंद पर जियाउर रहमान को आउट कर हसन ने अपनी हैट्रिक पूरी की। कैस अहमद और जियाउर रहमान दोनों शून्य पर आउट हुए।
  • हसन महमूद ने अपने 21 ओवर के स्पेल में 55 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने मुकाबले में शानदार वापसी की और अफगानिस्तान को 240 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन

बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज बने हसन
  • हसन महमूद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले आलोक कपाली ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ और सोहाग गाजी ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • हालांकि, हसन बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा करने वाले दोनों गेंदबाज स्पिनर थे।
  • हसन के अलावा बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने 56 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि मेहदी हसन मिराज को एक सफलता मिली। इस तरह मुकाबले के तीसरे दिन जहां रहमत शाह ने कप्तानी के पहले टेस्ट में शतक लगाकर अफगानिस्तान के लिए इतिहास रचा, वहीं हसन महमूद की हैट्रिक ने बांग्लादेश को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें