फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमत के शतक से अफगानिस्तान का सीरीज पर कब्जा, दूसरे वन-डे में आयरलैंड को सात विकेट से हराया    

Sun, 24 Jan 2021 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
रहमत शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

रहमत शाह (103* रन, 109 गेंदें, 10 चौके और दो छक्के) की शानदार शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने रविवार को दूसरे वन-डे में आयरलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान तीन वन-डे मैचों की सीरीज में  2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन


अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने पॉल स्ट्रीलिंग के शानदार शतकीय (128) पारी की बदौलत पर नौ विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 28 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत के अलावा हशमतुल्लाह ने 82 रन की शानदार पारी खेली। नाबाद शतक के लिए रहमत शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उधर, गेंदबाजी में अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 42 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा मुजीर उर रहमान ने तीन विकेट चटकाए। अब दोनों टीमों के सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। बता दें कि अफगानिस्तान ने पहला मुकाबला 16 रन से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें