टीम इडिया के पूर्व कप्तान और 'द वॉल' नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के बेटे समित बहुत ही कम उम्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने बेंगलुरू में आयोजित लोकल टूर्नामेंट में जबरदस्त परफॉर्मेंस कर खूब सुर्खियां बटोरी। समित लगातार अपने ऐज ग्रुप के साथ क्ल्ब टीम की तरफ से खेल रहे हैं और अपने स्कूल टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं।
फिलहाल समित बेंगलुरु में आयोजित कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) इंटर जोनल अंडर-14 टूर्नामेंट में अपने परफॉमेंस से खूब सुर्खीयां बटोर रहे हैं। वो अभी केवल 12 साल के हैं और केएससीए टूर्नामेंट में बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं। रायचूर जोन के मुकाबले में द्रविड़ ने अच्छी गेंदबाजी की। वो 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। समित मीडियम पेश गेंदबाजी करते हैं। इनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी बेंगलुरु जोन 190 के विशाल स्कोर से मैच हार गया।
पढ़ेंः- इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब समित चर्चा में आए हैं। इससे पहले साल 2015 में अपने स्कूल की तरफ से खेले गए मैच में समित ने 3 अर्दशतक लगाए थे, तब वो 9 साल के थे। उन्होंने उस साल माल्या इंटरनेशनल स्कूल के लिए अंडर-12 का टूर्नामेंट खेले थे। इसके साथ समित साल 2016 में टाइगर कप खेले हैं।
उन्होंने फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ बेंगलुरु यूनाइटेड क्रिकेट क्ल्ब की तरफ से 125 रन की शानदार पारी खेली। इस तरह जूनियर द्रविड़ अपने परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं का दिल जीत रहे हैं। हालांकि कई विशेषज्ञ समित को बल्लेबाज के रूप में देखते हैं तो कई उसे ऑलराउंडर के रूप में मान रहे हैं।