फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: चोटिल अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेंगे या नहीं, शार्दुल ठाकुर ने दिया जवाब

Sat, 10 Jun 2023 06:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

टेस्ट क्रिकेट में 18 महीने बाद वापसी कर रहे रहाणे ने 89 रन की शानदार पारी खेल कर भारत को फॉलो-ऑन से बचाया था। रहाणे ने 129 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ओवल मैदान पर चल रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ रहा है। चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया 374 रन की बड़ी बढ़त ले चुका है। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी ने भारत को फॉलो-ऑन से बचा लिया था, लेकिन टीम इंडिया 173 रन से पिछड़ गई थी। इसी वजह से दूसरी पारी में गेंद के साथ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम पिछड़ रही है।
विज्ञापन


उंगली की चोट से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में अपने ना खेलने पर चल रही अफवाहों को लेकर कहा "मुझे नहीं लगता यह चोट मेरी दूसरी पारी पर कोई भी प्रभाव डालेगी। रहाणे को कमिंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंगुली पर बाउंसर गेंद लगी थी। उन्हें तुरंत ही दर्द महसूस हुआ था और फिजिओ को बुलाया गया था। 

टेस्ट क्रिकेट में 18 महीने बाद वापसी कर रहे रहाणे ने 89 रन की शानदार पारी खेल कर भारत को फॉलो-ऑन से बचाया था। रहाणे ने 129 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था। ऐसी आशा की जा रही है की गुरुवार को बल्लेबाजी के दौरान उंगली पर पैट कमिंस की गेंद लगने से रहाणे को दूसरी पारी में कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


रहाणे ने कहा "अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं, आज का दिन अच्छा रहा। ऑस्ट्रेलिया गेम में हम से थोड़ा आगे है। हमारे लिए अभी जरुरी यह है की हर सत्र में अच्छा करें। कल का पहला घंटा हमारे लिए काफी अहम होगा। हम जानते हैं गेम कैसे बदल सकता है। जड़ेजा ने अच्छी गेंदबाजी की, फुटमार्कस से बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजों को काफी मदद मिली। मुझे अभी भी लगता है पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी।

शार्दुल ठाकुर ने कहा "रहाणे को अंगुली पर गेंद लगी है, वह मुझे इतनी खराब नहीं लगी। डॉक्टर्स मे उनका ध्यान रखा है। वह फील्डिंग के लिए नहीं जाएंगे, यह उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि उन्हें उसी उंगली पर पहले भी फ्रेक्चर हो चुका है लेकिन वह बल्लेबाजी जरुर करेंगे।

चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी के 201 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 374 रन की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें