फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे बन सकते हैं टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान

Fri, 02 Jan 2015 11:53 AM IST
रौशन कुमार झा/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी के अचानक संन्यास लेने के बाद उनकी जगह विराट कोहली को टीम इंडिया की कमान सौंप दी गई है। ऐसे में उपकप्तान की होड़ में अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन का नाम लिया जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो रहाणे इस क्रम में सबसे प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन


रहाणे ने विदेश दौरे पर हमेशा प्रभावित किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर मिली एकमात्र जीत में भी रहाणे का प्रदर्शन बढ़िया रहा था और उन्होंने ऐतिहासिक लॉर्ड्स पर शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह मध्यक्रम में अब तक एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 348 रन बना चुके हैं। ऐसे में रहाणे ने टेस्ट टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि बोर्ड की नजर में इस जिम्मेदारी के लिए अश्विन के नाम पर भी चर्चा हो रही है लेकिन इस स्पिनर का टीम में चयन पिच के मिजाज पर निर्भर होता है। मौजूदा सीरीज के पहले मैच में भी उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी। लिहाजा बोर्ड यह जिम्मेदारी ऐसे खिलाड़ी को सौंपना चाहती है जिसका अंतिम एकादश में खेलना पूरी तरह तय हो।
विज्ञापन


इसके अलावा धोनी के संन्यास के बाद अगर टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों की बात की जाए तो इशांत शर्मा इस सूची में सबसे ऊपर आते हैं लेकिन फिटनेस की समस्या के कारण उनका हर सीरीज में खेलना तय नहीं होता और वह टीम से अंदर बाहर होते रहते हैं। लिहाजा भविष्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड यह जिम्मेदारी एक ऐसे हाथों में सौंपना चाहती है जो लंबे समय तक टीम में अपनी जगह सुनिश्चित रखे और प्रदर्शन से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें