फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान धोनी और अश्विन के बीच आ गई हैं दूरियां?

Wed, 11 May 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
लगता है कि राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने मिस्टर भरोसेमंद आर अश्विन पर उतना विश्वास अब रहा नहीं। उन्हें नया साथी मिल गया है। उस नए साथी का नाम है ऑस्ट्रेलियाई मूल के एडम जाम्पा। जाम्पा ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट झटके।
विज्ञापन


पहली मर्तबा आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीमों में एक रही धोनी की टीम। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को आईपीएल ‌खिताब जिता चुके हैं, लेकिन अब वे हालात नहीं।

धोनी की टीम के दिग्गज स्पिनर अश्विन ने ‌टीम के लिए खेले 10 मैचों में सिर्फ 30 ओवर ही फेंके। अश्चिन के खाते में इस बार सिर्फ 3 विकेट आए हैं। बल्लेबाजों को ‌बीट करने में उनकी गेंदबाजी कारगार साबित नहीं हो रही है। साफ है धोनी के लिए अश्विन अब ट्रंप नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के फाइनल से अश्विन की खराब फॉर्म जारी

अश्विन की गेंदबाजी आईपीएल से पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी निशाने पर आई थी। अश्विन ने दो ओवर फेंके और 20 रन लुटा दिए। इसके बाद धोनी ने अश्विन को गेंदबाजी नहीं थमाई।

यही स्थिति आईपीएल में भी है, यहां भी धोनी फिरकी एक्सपर्ट अश्विन को एक-दो ओवर में परखकर दुबारा मौका देने से कई बार बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें