फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे कभी-कभी कोहली से डर लगने लगता है: आर अश्विन

Sun, 09 Apr 2017 06:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल-10 में फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। लंबे टेस्ट सीजन के बाद आराम कर रहे अश्विन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें कभी-कभी भारतीय कप्तान विराट कोहली से डर लगता है।
विज्ञापन


अश्विन से पूछा गया कि वो विराट और धोनी के कप्तानी करने के तरीके को कैसे देखते हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कप्तानी में आपकी काफी एनर्जी खर्च होती है। उन्होंने कहा कि कप्तानी का मतलब सिर्फ टॉस जीतकर गेंदबाजी या बल्लेबाजी का चुनाव करना नहीं है। आपको मीडिया से बात करनी होती है, टीम चुननी होती है, अंतिम ग्यारह का चयन करना होता है। धोनी ने लंबे समय तक टीम केल लिए यह काम किया। धोनी एक परिपक्व कप्तान हैं। जहां, तक विराट की बात है, को वो इस मामले में धोनी से काफी जुदा हैं।

अश्विन ने कहा कि कोहली मैदान पर कोहली काफी आक्रमक रहते है। कभी-कभी तो वो इतने आक्रामक होते हैं कि उन्हें भी कोहली से डर लगने लगता है। अश्विन ने कहा, "मैं सोच में पड़ जाता हूँ कि किसी फील्डर को हटाऊं या नहीं। हालांकि वो बतौर खिलाड़ी, कप्तान और व्यक्ति काफी आगे बढ़े हैं।" हालांकि अश्विन ने कहा कि वो खुद अगर कप्तान होते, तो जिम्मेदारी और संपर्क पर जोर देते। मैं अपनी एनर्जी से टीम को प्रेरणा देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें