फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग 18 साल पहले अश्विन को मिली थी अंगुलियां काटने की धमकी, हो गए थे किडनैप

Tue, 18 Feb 2020 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने जीवन से जुड़ा एक सबसे बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा उनके बचपन के दिनों का है, जब वह 14 या 15 साल के थे। उस समय उन्हें अंगुलियां काटने की धमकी मिली थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर
अश्विन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टेनिस बॉल टूर्नामेंट के दौरान उनके साथ काफी कुछ हुआ है। आर अश्विन ने क्रिकबज के एक खास शो में बात करते हुए कहा, 'हम टेनिस बॉल से फाइनल मैच खेलने वाले थे और उसके लिए जल्द ही हम रवाना होने वाले थे।'
विज्ञापन

3 of 6
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया,  'इसी बीच एक रॉयल एनफील्ड पर चार-पांच लोग आए जो काफी बड़े और तगड़े लग रहे थे। उन लोगों ने मुझे वहां से उठाया और कहा कि चलो अब यहां से चलना होगा। मैंने उनसे पूछा कि आप लोग कौन हैं और मुझे कहां ले जा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन लोगों ने बताया कि हम तुम्हें मैच खेलने के लिए लेने आए हैं।'

4 of 6
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर
अश्विन ने कहा, 'मुझे बड़ी खुशी हुई कि मेरे पिकअप के लिए रॉयल एनफील्ड भेजी है। अब मैं दो लोगों के बीच में बाइक पर बैठा हुआ था और ऐसा लग रहा था कि मुझे किसी सैंडविच के अंदर डाल दिया गया है। मैं उस दौरान 14-15 साल का था। इसके बाद वो दोनों लोग मुझे एक चाय की दुकान की बड़ी सी दुकान पर लेकर गए और बेंच पर बिठाया। खाने-पीने के लिए भी मुझे पूछा गया था।
विज्ञापन

5 of 6
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media
उन्होंने आगे बताया,  'शाम के 3:30-4:00 बजे के करीब जब मैंने कहा कि मुझे तो मैच खेलने जाना है और मुझे लेट हो रहा है। तब उन्होंने सच बताते हुए कहा कि वो उनकी टीम के लिए बल्कि उनकी विपक्षी टीम के हैं और वो नहीं चाहते कि मैं मैच खेलने जाउं। अगर मैं गया तो वो मेरी उंगली काट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर अश्विन - फोटो : social Media
बता दें कि अश्विन फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 21 फरवरी से शुरू होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें