फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: ब्रेविस के अनुबंध विवाद पर सीएसके का बयान आने के बाद अश्विन की सफाई, बोले- मैंने फॉर्म को लेकर रखी थी राय

Sun, 17 Aug 2025 10:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसके के स्पष्टीकरण के बाद अब अश्विन ने भी सफाई दी है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने सिर्फ तथ्य बताए हैं और उनकी टिप्पणियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।
विज्ञापन
ब्रेविस और अश्विन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस के अनुबंध को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। हाल ही में अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ब्रेविस के अनुबंध पर संकेत दिया था कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ब्रेविस की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार थी जिसके बाद विवाद छिड़ गया था। हालांकि, सीएसके ने इस बारे में स्पष्टीकरण दिया था और अश्विन के दावे को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
सीएसके ने आईपीएल 2025 के बीच सत्र के दौरान तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर ब्रेविस को टीम में शामिल किया। सीएसके ने 2.2 करोड़ रुपये में ब्रेविस के साथ करार किया था। अश्विन ने दावा किया था कि इस युवा खिलाड़ी को उनकी मांग पर बड़ी धनराशि दी गई थी। हालांकि, सीएसके ने इस दावे को खारिज किया है और कहा है कि ब्रेविस के साथ करार आईपीएल के नियमनुसार ही किया गया था।

अश्विन बोले- बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बयान 
सीएसके के स्पष्टीकरण के बाद अब अश्विन ने भी सफाई दी है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने सिर्फ तथ्य बताए हैं और उनकी टिप्पणियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि अगर ब्रेविस के करार में कुछ गड़बड़ होती तो यह कदम नहीं उठाया जाता, क्योंकि अगर ऐसा होता तो आईपीएल इसे रोक देता। अश्विन ने कहा कि पिछले वीडियो में उनका इरादा ब्रेविस के मौजूदा फॉर्म के बारे में बात करना था।

अश्विन ने अपने बयान को लेकर दी स्पष्टीकरण 
अश्विन ने कहा, हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां हमें सच्ची बातों पर भी स्पष्टीकरण देना पड़ता है। ऐसे में यह थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मैं इस पर बात नहीं करूंगा। यहां किसी की कोई गलती नहीं है। इस मामले पर स्पष्टीकरण इसलिए दिया गया है क्योंकि बहुत से लोगों को संदेह था। मुद्दा यह है कि खिलाड़ी की कोई गलती नहीं है, फ्रेंचाइजी की कोई गलती नहीं है और शायद गवर्निंग बॉडी की भी कोई गलती नहीं है। हम सभी को यह समझना होगा कि अगर किसी फ्रेंचाइजी को किसी खिलाड़ी की जरूरत होती है, तो फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी या खिलाड़ी के एजेंट से बात करती है और बीसीसीआई से कहती है, देखिए, हमारा ये खिलाड़ी चोटिल है, हमें एक और खिलाड़ी चाहिए। मामला यहीं खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आईपीएल या जिन्हें मंजूरी देनी होती है, वे मंजूरी दे देते हैं और खिलाड़ी आकर खेलता है। अगर इसमें कोई गलती होती, तो वह खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलता। यह ब्रेविस के बारे में नहीं है आमतौर पर ऐसा ही होता है। एक और बात है जो मैं समझाना चाहता हूं कि वीडियो में मेरा मकसद यह बताना था कि ब्रेविस कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि आईपीएल में खेलने वाले हर खिलाड़ी का एक अनुबंध होता है। खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी और आईपीएल का एक बाध्यकारी अनुबंध होता है। इसलिए अगर इसमें कुछ गड़बड़ है, तो इसे मंजूरी नहीं मिलेगी। इसीलिए, शायद उस ट्वीट में जो कहा गया था कि फलां क्लॉज है, वह पूरी तरह से सही है।

अश्विन ने कहा, आईपीएल में चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट में जो लचीलापन है, उसका हर कोई फायदा उठा रहा है। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं है जिसने रिप्लेसमेंट चुना है कई और टीमें भी हैं। आरसीबी ने पहले क्रिस गेल को लिया था और वह सुपरस्टार बन गए। चोटिल खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट आईपीएल का एक आम पहलू है और उसमें भी नियमों में जो लचीलापन है, आप उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं, एक सीमा के भीतर, आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस यही बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें