फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Ashwin: एडम जंपा ने मांगे अश्विन से भारतीय क्रिकेटरों के नंबर? पूर्व स्पिनर ने लीक कर दी चैट; वीडियो वायरल

Mon, 20 Oct 2025 03:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नकली जंपा ने अश्विन से कई भारतीय खिलाड़ियों के फोन नंबर मांगे। अश्विन ने इस पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर साझा किए, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हाल ही में एक मजेदार वाकये का शिकार हुए, जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जंपा के नाम पर एक शख्स ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज किया। उस नकली जंपा ने अश्विन से कई भारतीय खिलाड़ियों के फोन नंबर मांगे। अश्विन ने इस पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर साझा किए, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

फर्जी जंपा ने मांगे भारतीय खिलाड़ियों के नंबर
अश्विन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'नकली एडम जंपा ने चाल चली।' देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और फैंस अश्विन के मजेदार जवाबों की जमकर तारीफ करने लगे। फर्जी जंपा ने अश्विन से अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों के कॉन्टैक्ट मांगे। अश्विन ने खेल-खेल में जवाब देते हुए लिखा कि वे 'सूची तैयार कर रहे हैं' और पूछा कि क्या इतने नाम काफी हैं। इसके बाद उन्होंने मजाक में पलटवार करते हुए जंपा से पूछा कि क्या उसके पास महेंद्र सिंह धोनी का नंबर है। जब नकली जंपा ने हां कहा, तो अश्विन ने तुरंत वह नंबर मांग लिया। बातचीत के अंत में अश्विन ने हंसते हुए लिखा, 'मैं एक्सेल में कम्पाइल कर रहा हूं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें