दक्षिण अफ्रीका के नव नियुक्त टी-20 कप्तान क्विंटन डि कॉक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस नई जिम्मेदारी का उन पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक लेकिन वह इस बारे में अधिक नहीं सोच रहे। फाफ डुप्लेसिस की गैरमौजूदगी में टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक डि कॉक को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है क्योंकि टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पूर्व उन्हें निखारना चाहता है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो अधिक चिंतित नहीं हूं। यह मेरे करिअर का नया मील का पत्थर है, मुझे अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। तय नहीं हूं कि इसका मुझ पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक।