फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिकॉक बने दक्षिण अफ्रीका के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, दूसरी बार मिला सम्मान

Mon, 06 Jul 2020 01:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डिकॉक दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए। उन्होंने 2017 में भी यह पुरस्कार जीता था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के ऑनलाइन वार्षिक पुरस्कार समारोह में विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया।

विज्ञापन


युवा ओपनर लॉरा वोलवार्ट को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। लॉरा 21 साल और दो महीने में यह पुरस्कार जीतने वाले द. अफ्रीकी की सबसे युवा खिलाड़ी बनी। तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी को साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे और टी-20 खिलाड़ी चुना गया। डेविड मिलर को प्रशंसकों के पसंदीदा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। एनरिच नोर्टजे को साल का सर्वश्रेष्ठ ‘न्यूकमर’ (नया खिलाड़ी) चुना गया। साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 खिलाड़ी शबनिम इस्माइल जबकि बाएं हाथ की स्पिनर नोनकुलुलेको मलाबा को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला ‘न्यूकमर’ चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें