फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने में IPL ने की थी मदद

Thu, 30 Jul 2020 12:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इयोन मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने खुलासा किया है कि टीम के उनके साथियों का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में खेलना सोची समझी योजना का हिस्सा था। इसने उनकी टीम की विश्व कप में पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


मोर्गन ने ‘क्रिकबज इन कंवर्सेशन’ पर हर्षा भोगले को कहा, ‘आईपीएल में खेलना स्ट्रॉस की योजना का हिस्सा था। मैंने उनसे यह फैसला करने का आग्रह किया था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में चैंपियंस ट्रॉफी या विश्व कप के दबाव को दोहराना मुश्किल है।’

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मेरे से पूछा कि इसमें अलग क्या है। एक तो आप विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते हो तो आप से काफी अपेक्षाएं होती हैं। अगर आप आईपीएल में खेलते हैं तो वहां अलग तरह का दबाव और अलग तरह की उम्मीदें होती हैं। कभी-कभी आप इससे बच नहीं सकते और आपको इससे निपटने का तरीका ढूंढना होता है।’
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। मोर्गन ने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों को उनकी सहज स्थिति से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें