मैन ऑफ द मैच रणजीत सिंह (8/11, 29 रन) के ऑलराउंड खेल के दम पर पंजाब ने छत्तीगढ़ को दस विकेट से रौंदकर दूसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिन का खिताब जीत लिया।
पंजाब ने पहले छत्तीसगढ़ को 5.4 ओवर में मात्र 28 रन पर ढेर कर लिया। रणजीत ने मैच में हैट्रिक भी लगाई। इसके बाद 2.5 ओवर में बिना विकेट खोकर 32 रन बनाकर पंजाब ने मैच के साथ ट्रॉफी पर भी कब्जा किया।
रणजीत ने 15 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 29 और पोशन ने नबाद पांच रन बनाए। पंजाब ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को पांच विकेट से और छत्तीसगढ़ ने गुजरात को पांच विकेट से हराया।