फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB: लगातार छठी हार से निराश हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, बताया कब हाथ से निकला मैच

Sun, 17 May 2026 09:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आरसीबी के खिलाफ मिली हार से बेहद निराश हैं। श्रेयस ने हालांकि, प्लेऑफ की उम्मीद नहीं खोई है। उन्होंने बताया कि आरसीबी के खिलाफ टीम कहां मैच हारी।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जबरदस्त शुरुआत और फिर 223 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम पावरप्ले में ही आईपीएल मुकाबला हार गई। पंजाब किंग्स को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

मैच के बाद श्रेयस ने कहा, बेशक, उन्होंने शानदार शुरुआत की और फिर पावरप्ले के ठीक बाद गेंदबाजों को निशाना बनाया। मुझे लगता है कि 222 रन तक पहुंचना एक तारीफ के काबिल प्रदर्शन था और हम गेंदबाजी में अधिक विकेट नहीं ले पाए लेकिन मुझे लगता है कि हम मैच पावरप्ले में ही हार गए। हमारे तीन खिलाड़ी आउट हो गए थे और हमारे लिए अधिकतर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे। वे हमें वैसी शुरुआत नहीं दे पाए जैसी पावरप्ले में देते थे। मैं भी जल्दी आउट हो गया। निराश करने वाला प्रदर्शन लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच में कुछ अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा था।

हार के बावजूद सकारात्मक हैं श्रेयस
शशांक सिंह ने 27 गेंद में 56 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में 37 रन बनाए लेकिन पंजाब की टीम आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद श्रेयस लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पंजाब के अगले मैच से पहले उम्मीद बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा, नतीजे चाहे जो भी हों मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं।
विज्ञापन

पंजाब को दूसरी टीमों पर रहना होगा निर्भर
आरसीबी ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत कर लिया है। आरसीबी के 13 मैचों में नौ जीत और चार हार के साथ 18 अंक हैं और उसने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, लगातार छह हार के बाद भी पंजाब की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है। पंजाब के 13 मैचों में छह जीत, छह हार और एक बेनतीजा के साथ 13 अंक हैं। हालांकि, उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ना सिर्फ अपना आखिरी मैच जीतना होगा, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें