फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: अगले सत्र से पहले पंजाब को मिला नया स्पिन गेंदबाजी कोच, इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 23 Oct 2025 03:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बहुतुले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीम के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं। पंजाब किंग्स की टीम पिछले सत्र में उप विजेता रही थी।
विज्ञापन
साईराज बहुतुले - फोटो : PBKS X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सत्र से पहले पंजाब किंग्स को नया स्पिन गेंदबाजी कोच मिल गया है। पंजाब ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को टीम का नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेलने वाले 52 साल के बहुतुले सुनील जोशी की जगह लेंगे जो 2023 से यह भूमिका निभा रहे थे। बहुतुले प्रथम श्रेणी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बेहद सम्मानित कोच हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बहुतुले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीम के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं। पंजाब किंग्स की टीम पिछले सत्र में उप विजेता रही थी पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बहुतुले का स्वागत करते हुए कहा, हम वर्षों से पंजाब किंग्स के प्रति समर्पित सेवा और योगदान के लिए सुनील जोशी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। आगे बढ़ते हुए हम अपने कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।
विज्ञापन

टीम से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं बहुतुले
बहुतुले ने पंजाब किंग्स में शामिल होने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं आगामी आईपीएल सीजन के लिए पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह एक ऐसी टीम है जो एक अलग तरह का क्रिकेट खेलती है और मुझे लगता है कि इसमें अपार संभावनाएं हैं। उनके पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक समूह है और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि उनके कौशल को निखारा जा सके और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें