अंतिम समय में विमान से उतरे पोंटिंग
आईपीएल का आठ मई को मैच रद्द होने के बाद धर्मशाला से दिल्ली तक की ट्रेन यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के ग्रुप में मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस और जेवियर बार्टलेट (सभी ऑस्ट्रेलिया से) शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ तो पोंटिंग अपने घर के लिए उड़ान भरने वाले थे। पोंटिंग के पास ऑस्ट्रेलिया लौटने का मौका था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय में रुकने का फैसला लिया और यात्रियों से खचाखच भरे प्लेन से उतर गए। पोंटिंग दिल्ली में रुके रहे, लेकिन उन्होंने साथ ही यह सुनिश्चित किया कि पंजाब के विदेशी खिलाड़ी भी वापस नहीं जाएं।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 'उनका इरादा सही, समय गलत', विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की खबरों पर सिद्धू ने रखी राय
पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, यह दिखाता है कि पोंटिंग का व्यक्तित्व कैसा है। केवल वही ऐसा कर सकते थे। विदेशी खिलाड़ी युद्ध जैसी स्थिति के आदी नहीं है, इसलिए यह लाजिमी था कि वह चिंतित हो उठे। स्टोइनिस के नेतृत्व में वे सभी जल्द से जल्द निकलना चाहते थे और ऐसा होना स्वाभाविक भी था। लेकिन पोंटिंग ने उन्हें युद्ध विराम के बाद भी यहीं रहने के लिए मना लिया, जो मुझे लगता है कि शानदार है।