पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मोहाली में आईपीएल के कोई भी मैच नहीं करवाए जाने को लेकर भड़क उठे हैं। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि आप आईपीएल मुकाबलों का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं, जहां हर रोज नौ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं। मगर आप मोहाली (पंजाब) में नहीं कर सकते हैं। सीएम ने आगे कहा कि हम आईपीएल के दौरान सारे एहतियात बरतेंगे।
सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में
तमाम तरह की आशंकाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए बीसीसीआई ने रविवार को लीग के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया। कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने कई सारे बदलाव भी किए हैं और लीग के आयोजन की तैयारियों पर स्थिति स्पष्ट की। 9 अप्रैल से 14वें सीजन का आगाज होगा। देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। दिलचस्प यह होगा कि सभी टीमें लीग स्टेज के मुकाबले सिर्फ चार स्थानों पर खेलेंगी।
सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में
सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में होंगे। चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बंगलूरू दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे तो अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे। इस बार के आईपीएल में राजस्थान, पंजाब और हैदराबाद में मुकाबले नहीं होंगे। किसी भी टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलेगा। सभी मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी।