फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तान के इस नन्हें अफरीदी ने किया कमाल, PSL में मचाया गदर

Sun, 11 Mar 2018 05:49 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी - फोटो : File
विज्ञापन
तेज गेंदबाजों का मक्का माने जाने वाले पाकिस्तान में एक और तेज गेंदबाज उभरकर सामने आया है। इसका नाम है शाहीन अफरीदी। अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी का लौहा मनवा चुके अफरीदी अब पाकिस्तान सुपर लीग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में एक लीग मैच में उन्होंने 3.4 ओवर में 4 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।  
विज्ञापन


लाहौर कलंदर ने पहले गेंदबाजी करते हुए अफरीदी की धारदार गेंदबाजी के बदौलत मुल्तान को 114 रन पर ही ढेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर ने यह मैच 19वें ओवर में अपने नाम कर लिया। अफरीदी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

17 साल के अफरीदी पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 39 रन देकर 8 विकेट लिए थे और उनके इस प्रदर्शन के कारण ही उन्हें अंडर-19 टीम में शामिल किया था। उनका यह प्रदर्शन आज भी पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट में अपने पहले मैच में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अफरीदी की खास बात यह है कि वह गेंद को दोनों तरह स्विंग करते हैं साथ ही उनके पास यॉर्कर डालने की भी क्षमता है। 
विज्ञापन

 



अफरीदी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा ने उनकी तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'एक नए सितारे का जन्म हुआ। 17 वर्षीय शाहीन अफरीदी एचबीएलपीसएल में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 गेंदें फेंकी जिसमें से 18 गेंदों पर बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके और यह कोई मजाक नहीं है।'
विज्ञापन


देखिए वीडियो- 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें