फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फंसा पाकिस्तान सुपर लीग, डगआउट में फोन पर बात करते दिखे टीम के लोग

Sun, 23 Feb 2020 05:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पीएसएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और शुरू होने के साथ ही ये विवादों में आ गया। पाकिस्तान में आयोजित इस लीग के एक मैच के दौरान टीम से जुड़ा एक शख्स डग आउट में मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आया। जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने ट्वीट कर इसे गलत ठहराया है।
विज्ञापन

2 of 4
शोएब अख्तर
आईसीसी के नियम के मुताबिक डगआउट व ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को मोबाइल फोन इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। बातचीत के लिए टीम मैनेजमेंट सिर्फ वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर सकता है। पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकबले के दौरान डगआउट में टीम से जुड़े लोग मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
psl
कराची किंग्स के कोच डीन जोंस ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि फोन पर बात कर रहा शख्स कराची किंग्स के सीईओ तारिक हैं। उन्होंने कहा कि सीईओ सिर्फ अपना काम कर रहे थे। वो टीम के अभ्यास सत्र की व्यवस्था कर रहे थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फोन पर बात कर रहा शख्स टीम का सीईओ ही है।
विज्ञापन

4 of 4
एहसान मनी, पीसीबी अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी ने पीएसएल मामले पर कहा है कि यह पीसीबी का घरेलू टूर्नामेंट है। इसलिए इस मामले की जांच भी पीसीबी ही करेगा। वहीं पीसीबी की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें