फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL: 'शिक्षा पूरी नहीं कर पाने का अफसोस...', अंग्रेजी नहीं बोल पाने को लेकर ट्रोल करने वालों को रिजवान का जवाब

Sat, 12 Apr 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

रिजवान ने आलोचकों से समाधान बताने और पाकिस्तान क्रिकेट का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया, ताकि टीम सही रास्ते पर जा सके। उन्होंने अपनी अंग्रेजी बोलने की क्षमता को लेकर भी बात की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
इमाम और रिजवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को अक्सर अपनी अंग्रेजी बोलने के लिए आलोचना और ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हालांकि, अब उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रिजवान ने स्वीकार किया कि वह अंग्रेजी भाषा बोलने में अपनी अक्षमता से शर्मिंदा नहीं है। उन्होंने कहा कि एकमात्र चीज जिस पर वह ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वह है क्रिकेट। रिजवान अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पाते हैं। इसी वजह से उनके पोस्ट और प्री-पोस्ट मैच इंटरैक्शन के कई क्लिप और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कई मौकों पर ट्रोल्स ने उनका मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

'शिक्षा पूरी नहीं कर पाने का अफसोस'
हालांकि, अब मुल्तान सुल्तांस के कप्तान ने आलोचकों को संबोधित किया और उन्हें इसको लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जियो न्यूज से कहा, 'मुझे अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाने का अफसोस है। यही वजह है कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती है, लेकिन मुझे इस बात की शर्म नहीं है कि पाकिस्तान का कप्तान होने के नाते मैं अंग्रेजी नहीं बोल सकता। मेरी मांग क्रिकेट खेलने की है, अंग्रेजी बोलने की नहीं। अगर पाकिस्तान अंग्रेजी चाहता तो मैं प्रोफेसर बनता, पढ़ता और लौटता। लेकिन पाकिस्तान मुझसे क्रिकेट मांगता है, अंग्रेजी नहीं।'

पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की हुई आलोचना
दरअसल पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन खराब रहा है। वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। इसके बाद टीम में अनबन को लेकर भी बातें सामने आई थीं। इससे तंग आकर कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी ने इस्तीफा दे दिया था। टीम से बाहर चल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने तो टीम में गुटबाजी का आरोप तक लगाया था। शहजाद ने कहा था कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम जैसे सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स को धमकाते हैं और किसी को ऊपर नहीं आने देते। तभी चयनकर्ता हर टूर्नामेंट के लिए खराब प्रदर्शन के बावजूद इन्हें ही चुनते हैं। 

रिजवान और बाबर को टी20 टीम से बाहर किया गया
रिजवान ने इसके बाद अपना ध्यान पाकिस्तान क्रिकेट में जारी संकटों पर केंद्रित किया। इसको लेकर दुनिया भर में पाकिस्तान की टीम की आलोचना हो रही है। कभी एशियाई महाशक्ति माने जाने वाले पाकिस्तान की मौजूदा टीम अपने पुराने गौरव को हासिल करने में जुटी हुई है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में खराब प्रदर्शन के बाद रिजवान और बाबर को न्यूजीलैंड की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था। अब रिजवान सिर्फ वनडे के कप्तान हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम की वापसी पर खिलाड़ियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

'फैंस को गुस्सा करने का पूरा हक है'
हालांकि, रिजवान ने आलोचकों से समाधान बताने और पाकिस्तान क्रिकेट का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया, ताकि टीम सही रास्ते पर जा सके। उन्होंने कहा, 'टीम की आलोचना करना अच्छा है, लेकिन साथ ही उन्हें मार्गदर्शन भी करना चाहिए कि कैसे सुधार किया जाए। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वसीम अकरम ने हमें सलाह दी थी। मैं उनके साथ और बात करना चाहता था, लेकिन पर्याप्त समय नहीं था।' रिजवान ने स्वीकार किया कि अगर टीम का प्रदर्शन खराब है तो फैंस को परेशान होने का हक है। उन्होंने कहा, 'उन्हें हम पर नाराज होने का पूरा अधिकार है क्योंकि वे भी हमसे प्यार करते हैं, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने पाकिस्तान को बहुत कुछ दिया है। अब लीग का आनंद लेने का समय है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें