फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2025: इंग्लैंड के खिलाड़ियों को सता रहा डर! जताई पाकिस्तान छोड़ने की इच्छा, नहीं खेलना चाहते पीएसएल?

Thu, 08 May 2025 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) पर संकट मंडराने लगा है।  रावलपिंडी में कराई जा रही इस टी20 लीग में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं और यह अंतिम चरण में है। इसका समापन 18 मई को लाहौर में होना है। इस बीच खबर आ रही है कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी स्वदेश लौटने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
टॉम करन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) पर संकट मंडराने लगा है।  रावलपिंडी में कराई जा रही इस टी20 लीग में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं और यह अंतिम चरण में है। इसका समापन 18 मई को लाहौर में होना है। इस बीच खबर आ रही है कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी स्वदेश लौटने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सता रही चिंता!
समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को 'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बुधवार की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों के हमले के बाद इंग्लिश खिलाड़ी इस बात पर बंटे हुए हैं कि उन्हें पाकिस्तान में रहकर क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बुधवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आपातकालीन कॉल की थी। इस दौरान बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से स्थिति की पूरी जानकारी ली। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने खिलाड़ियों को घर लौटने की सलाह नहीं दी है। वहीं,  अधितकर खिलाड़ी वर्तमान में पाकिस्तान में ही रुकने का मन बना रहे हैं जबकि कुछ स्वदेश लौटना चाहते हैं।

इंग्लैंड के सात खिलाड़ी पीएसएल में खेल रहे
पीएसएल में इंग्लैंड के सात खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें जेम्स विंस, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड और टॉम कोहलर कैडमोर शामिल हैं। वहीं, इंग्लैंड के कोच रवि बोपारा और एलेक्जेंड्रा हार्टले भी पीएसएल के इस संस्करण में अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।
विज्ञापन

पीएसएल पर फैसला करने के लिए पीसीबी ने बुलाई आपात बैठक
भारतीय सैन्य हमलों से परेशान पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को रोकने पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है क्योंकि इसमें कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। रावलपिंडी में कराई जा रही इस टी20 लीग में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं और यह अंतिम चरण में है। इसका समापन 18 मई को लाहौर में होना है। बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई से कहा कि पीसीबी लीग जारी रखने के बारे में सरकार की सलाह का पालन करेगा और बृहस्पतिवार को चर्चा करेगा। सूत्र ने कहा- 'बुधवार से भारत द्वारा पंजाब प्रांत में किए गए ड्रोन हमलों के कारण बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी।'

पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलमान नसीर ने भी रावलपिंडी में विदेशी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पीसीबी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।  लीग में कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे डेविड वॉर्नर (कराची किंग्स), जेसन होल्डर (इस्लामाबाद यूनाइटेड) और रासी वान डर डुसेन (इस्लामाबाद यूनाइटेड) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें