फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने कहा- भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप डेब्यू कर पांच विकेट लेना चाहता हूं

Fri, 17 Feb 2023 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इहसानुल्लाह ने 2023 संस्करण के तीसरे गेम के दौरान कहर बरपाया और चार ओवरों में 12 रन देकर पांच विकेट झटके। इसकी वजह से मुल्तान ने ग्लैडिएटर्स को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हो चुका है। आईपीएल की तरह इस लीग ने भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कई नए सितारे दिए हैं। इनमें से कई प्रतिभाएं विभिन्न प्रारूपों में पाकिस्तान की टीम का अभिन्न अंग बन गए हैं। यह पीएसएल का आठवां संस्करण है। अब तक इस संस्करण में पाकिस्तान के एक 20 साल के खिलाड़ी ने फैंस और पूर्व क्रिकेटरों का दिल जरूर जीता है। 
विज्ञापन

हम बात कर रह हैं इहसानुल्लाह की जो क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच में मुल्तान सुल्तांस के लिए अपने प्रदर्शन से कई लोगों को प्रभावित किया था। इहसानुल्लाह ने 2023 संस्करण के तीसरे गेम के दौरान कहर बरपाया और चार ओवरों में 12 रन देकर पांच विकेट झटके। इसकी वजह से मुल्तान ने ग्लैडिएटर्स को नौ विकेट से हराया। इसके अलावा इहसानुल्लाह ने अपने पहले ओवर में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी गेंद फेंकी। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ग्लैडिएटर्स के मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद को भी आउट किया।

पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके प्रदर्शन के लिए इहसानुल्लाह की सराहना की और जोर देकर कहा कि यदि उनकी देखरेख की जाए तो वह भविष्य में पाकिस्तानी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं। पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी कहा था कि इहसानुल्लाह में 160 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंद फेंकने की क्षमता है। इहसानुल्लाह ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अपने प्रदर्शन और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बात की। जब रिपोर्टर ने इहसानुल्लाह से पूछा कि क्या वह इस साल के अंत में एशिया कप और वनडे विश्व कप में खुद को खेलते हुए देखते हैं, तो खिलाड़ी ने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का सामना करने की  इच्छा व्यक्त की।

Unheralded Pakistan Pacer Clocks Over 150 kph, Rattles Sarfaraz Ahmed's  Stumps. Watch | Cricket News
विज्ञापन

इहसानुल्लाह ने कहा- मैं विश्व कप में भारत के खिलाफ डेब्यू करना चाहता हूं और पांच विकेट लेना चाहता हूं। मैं पाकिस्तान को जिताने में मदद करना चाहता हूं। इससे मुझे बहुत खुशी मिलेगी। वनडे विश्व कप इस साल के अंत में अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाला है। हालांकि, एशिया कप की मेजबानी को लेकर रहस्य बना हुआ है। ऐसी रिपोर्टें सामने आ रही हैं कि टूर्नामेंट को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें