फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2022: आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने मचाया तहलका, लाहौर को फाइनल में पहुंचाया, आईपीएल में नहीं मिला था खरीदार

Sat, 26 Feb 2022 08:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार (27 फरवरी) को पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को दूसरे एलिमिनेटर मैच में लाहौर की टीम ने इस्लामाबाद यूनाईटेड को रोमांचक मैच में छह रन से हरा दिया।
विज्ञापन
डेविड वीजे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का सातवां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। रविवार (27 फरवरी) को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार को दूसरे एलिमिनेटर मैच में लाहौर की टीम ने इस्लामाबाद यूनाईटेड को रोमांचक मैच में छह रन से हरा दिया। उसकी जीत के हरे दक्षिण अफ्रीका मूल के नामीबियाई खिलाड़ी डेविड वीजे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से 2015 से 2016 तक खेलने वाले डेविड वीजे को आईपीएल नीलामी में इस बार किसी ने नहीं खरीदा। उन्होंने 15 मैचों में 127 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 141.11 का रहा था। वहीं, गेंदबाजी में वीजे ने 8.68 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए थे। 

वीजे ने इस्लामाबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवरों में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने आठ गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए। वीजे का स्ट्राइक रेट 350.00 का रहा। वीजे ने 20वें ओवर में वकास मकसूद की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 27 रन बने थे। उनकी पारी की मदद से लाहौर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए।
विज्ञापन


लाहौर के लिए वीजे के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 28 गेंद पर 52, कामरान गुलाम ने 26 गेंद पर 30, मोहम्मद हफीज ने 28 गेंद पर 28 और समित पटेल ने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। इस्लामाबाद के लिए लियाम डॉसन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो-दो विकेट लिए। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 19.4 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस्लामाबाद के लिए आजम खान ने 28 गेंद पर 40, एलेक्स हेल्स ने 29 गेंद पर 38 और आसिफ अली ने 22 गेंद पर 25 रन बनाए। टीम को आखिरी ओवर में आठ रन बनाने थे। वीजे ने पहली और दूसरी गेंद पर एक भी रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर रनआउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले एक रन पूरा कर लिया था। तीन गेंद पर इस्लामाबाद को सात रनों की जरूरत थी। वीडे की गेंद पर वकास मकसूद ने ऊंचा शॉट लगाया। एक बार तो लगा कि गेंद पर बाउंड्री के बाहर गिरेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब्दुल्ला शफीक ने बाउंड्री पर शानदार कैच लेकर इस्लामाबाद की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

वीजे ने 2.4 ओवर में 20 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली।  वीजे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा- यह अविश्वसनीय मैच था। टीम ने शानदार खेल दिखाया। हारिस रऊफ ने 19वें ओवर में विकेट लेकर मेरे लिए आसान कर दिया था। सौभाग्य से मैं सटीक यॉर्कर फेंकने में कामयाब रहा।  प्रशंसकों को स्टेडियम में आने और हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें