फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2021: पीसीबी को भारत-दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिली

Fri, 28 May 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीएसएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार तक आशंका बनी हुई थी क्योंकि यूएई से पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। इन विमानों से प्रसारण दल के सदस्य, खिलाड़ी और अधिकारी अबुधाबी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मुंबई और जोहानसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही उसका पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन

पीएसएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार तक आशंका बनी हुई थी क्योंकि यूएई से पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। इन विमानों से प्रसारण दल के सदस्य, खिलाड़ी और अधिकारी अबुधाबी पहुंचेंगे।

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, 'अबुधाबी खेल परिषद ने अब अपने संबंधित विभाग को मुंबई और जोहानसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को उतारने की अनुमति देने के लिए कहा है।' उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अब चार्टर्ड विमान अबुधाबी जा पाएंगे।
विज्ञापन

पीसीबी को भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण दल के वीजा मिलने में देरी के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन उन्हें गुरुवार को वीजा मिल गए थे। अधिकारी ने कहा कि अब अबुधाबी में लीग के आयोजन को लेकर कोई बाधा नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें