फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएल 2021: पीसीबी की रिपोर्ट में खुलासा, बायो-बबल को कई बार तोड़ा गया और सुरक्षा से समझौता हुआ

Mon, 05 Apr 2021 06:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
psl
विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2021 को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से पिछले महीने स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तान की इस टी-20 लीग में कई खिलाड़ी संक्रमित हुए थे जिसके बाद पीसीबी ने इसे तत्काल प्रभाव से रोक दिया था। यही नहीं पीसीबी ने पीएसएल छह के बायो-बबल में सेंध लगने की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन भी किया था।

विज्ञापन


अब पीसीबी की एक स्वतंत्र जांच समिति ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के छठे सत्र के लिए तैयार किए गए बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) को कई मौकों पर तोड़ा गया और सुरक्षा के साथ समझौता किया गया। 

डॉ. सैयद फैसल महमूद और डॉ। सलमा मुहम्मद अब्बास की समिति ने पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनि को 31 मार्च को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी। पीसीबी प्रमुख अब रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे और कोई फैसला लेने से पहले बोर्ड के सदस्यों के साथ इसके विवरण को साझा करेंगे।
विज्ञापन


समिति से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रिपोर्ट में किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं ठहराया गया है। रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि कराची में टूर्नामेंट के दौरान से बायो-बबल से समझौता किया गया था। इस सूत्र ने कहा कि समिति ने यह भी सिफारिश की है कि बोर्ड जून में पीएसएल छह के फिर से शुरू होने पर किस तरह से हितधारकों के लिए सुरक्षित बायो-बबल सुनिश्चित कर सकता है। सूत्र के मुताबिक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ हितधारकों ने बायो-बबल के टूटने के बारे में जानकारी दी लेकिन पीसीबी के अधिकारियों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


बता दें कि पीएसएल छह को मार्च में महज 10 मैचों के बाद कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें