फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीका दौरे पर ये हो सकती है टीम इंडिया, पढ़ें लिस्ट

Sat, 21 May 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
29 मई को आईपीएल खत्म होने के बाद तुरंत ही टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अफ्रीका दौरे पर रवाना हो जाएगी। यहां 5 जून से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज होनी है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही यह खबर लगभग पक्की मानी जा रही है टीम के सीनीयर क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन को आराम दिया जा सकता है। बात यह भी उठ रही है ‌कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे।

ऐसे में संभावना है कि अजिंक्य रहाणे को एक बार फिर टीम इंडिया की कमान मिल सकती है। अजिंक्य रहाणे को कप्तानी मिलने के अलावा टीम में कई नए चेहरों के जुड़ने की संभावना है जो लंबे समय से टीम के साथ नहीं थे।
विज्ञापन


मिली खबर के अनुसार, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद कई भारतीय क्रिकेटरों की टूर्नामेंट के साथ टीम इंडिया में एक बार फिर वापसी हो सकती है।

ये हो सकती है अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया

- फोटो : pti
अजिंक्य रहाणे को कप्तानी मिल सकती है। वहीं, टीम के अन्य क्रिकेटरों में सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रिन अश्विन के अलावा नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

नए चेहरों में विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा की वापसी हो सकती है। उनका केकेआर की ओर से आईपीएल में सिलसिलेवार अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा आरसीबी के बल्लेबाज विकेटकीपर लोकेश राहुल भी टीम में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

हार्दिक के भाई को मिल सकता है तूफानी पारी का ईनाम

- फोटो : pti
आईपीएल में अच्छे और चौंकाने वाले प्रदर्शन की बात करें तो हार्दिक पांड्या के भाई और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कृणाल पांड्या को टीम में जगह मिल सकती है। उन्होंने ‌अपने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 37 गेंदों में 86 रन की पारी खेली थी और टीम को ‌जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह अपनी ‌स्पिनिंग का जादू भी दिखा चुके हैं।

इसके अलावा अंबाती रायडू, चोट से उबर चुके मोहम्मद शमी, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम भी संभावनाओं में शामिल है।

इनमें हो सकती है टीम इंडिया:
अजिंक्‍य रहाणे (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, संदीप शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें