अपने पति की इस कामयाबी से खुश सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने आंखों में आंसू लिए ट्विटर पर अपने पति को विश किया। प्रियंका ने लिखा, 'ये वो लम्हा है जब आपका दिल बेहद खुशी से भरा है लेकिन आंखों में आंसू हैं। मेरी जिंदगी मुझे गर्व है तुम पर।'
गौरतलब है कि
दक्षिण अफ्रीका के साथ अंतिम टी-20 मैच में खेली गई रैना की 43 रनों की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में रैना अपने पुराने रंग में दिखे। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में भी रैना ने अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था।