फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyank Panchal: घरेलू क्रिकेट में 14000+ रन बना चुके प्रियांक ने किया संन्यास का एलान, भारत ए का किया नेतृत्व

Mon, 26 May 2025 05:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीसीए सचिव अनिल पटेल ने कहा, गुजरात क्रिकेट संघ ने प्रियांक पांचाल को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी है। बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रियांक पांचाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पूर्व कप्तान प्रियांक पांचाल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया। इसकी जानकारी गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने सोमवार को दी। जीसीए सचिव अनिल पटेल ने कहा, गुजरात क्रिकेट संघ ने प्रियांक पांचाल को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी है। बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का फैसला लिया है।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में मचाया धमाल
भारत ए का नेतृत्व कर चुके गुजरात के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में 14 हजार से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 127 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.18 के औसत से 8856 रन बनाए। इसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 97 लिस्ट ए और 59 टी20 मैचों में उनके नाम क्रमश: 3672 और 1522 रन दर्ज हैं। इसके अलावा इन तीनों प्रारूपों में उन्होंने क्रमश: 16, 4 और 4 विकेट भी अपने नाम किए।

जीसीए सचिव अनिल पटेल ने आगे कहा- दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांक ने भारत ए के लिए कप्तान के रूप में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। वह सलामी बल्लेबाज के रूप में काफी रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने 17 साल से अधिक समय तक घरेलू सर्किट में गुजरात क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व किया।

पांचाल का दबदबा
पांचाल ने रणजी ट्रॉफी के 2016-17 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 314 रनों की नाबाद पारी खेलकर कुल 1310 रन बनाए थे। उनकी दमदार पारी की बदौलत गुजरात उस वक्त विजेता बनी थी। वह विजय हजारे ट्रॉफी 2015-16 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2012-13 और 2013-14 में खिताब जीतने वाली गुजरात टीम के भी सदस्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें