फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ की मैदान पर वापसी, रणजी ट्रॉफी के नए सत्र से पहले मुंबई के खिलाफ खेलेंगे अभ्यास मैच

Mon, 06 Oct 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना दोनों को महाराष्ट्र टीम में है जिसमें भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल होंगे। मुंबई की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए सात से नौ अक्तूबर तक गहुंजे के एमसीए स्टेडियम में तीन दिवसीय अभ्यास मैच में अपनी पूर्व घरेलू टीम मुंबई के खिलाफ खेलेंगे। शॉ ने 2016-17 में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था और उसके बाद 2018-19 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पिछले सत्र के बाद वह अपनी घरेलू टीम छोड़कर मध्य प्रदेश और केरल के पूर्व स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जलज सक्सेना के साथ महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

गायकवाड़ भी होंगे महाराष्ट्र का हिस्सा
पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना दोनों को महाराष्ट्र टीम में है जिसमें भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल होंगे। मुंबई की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा किए जाने की उम्मीद है। अजिंक्य रहाणे के लाल गेंद वाले क्रिकेट से हटने के बाद उनके इस घरेलू टीम के पूर्णकालिक कप्तान बनने की उम्मीद है।

श्रेयस अय्यर नहीं होंगे हिस्सा
हालांकि मुंबई की टीम भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बिना मैदान पर उतरेगी जिन्होंने पीठ की समस्या के कारण लाल गेंद से क्रिकेट से ब्रेक लिया है। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक मैच और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज से नाम वापस ले लिया था।

प्रशंसकों को मिलेगी फ्री एंट्री
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इस मैच में प्रशंसकों के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सत्र के अपने पहले मैच के लिए मुंबई के अपनी टीम की घोषणा इस अभ्यास मैच के बाद 10 या 11 अक्तूबर को करने की उम्मीद है। 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई एलीट ग्रुप डी में है। वह 15-18 अक्तूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में सत्र के अपने पहले मैच में जम्मू कश्मीर का सामना करेगी।

ग्रुप डी की अन्य टीमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी हैं। महाराष्ट्र क पिछले साल के फाइनल में पहुंचे केरल के साथ एलीट ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा शामिल हैं। महाराष्ट्र 15-18 अक्तूबर तक तिरुवनंतपुरम में सत्र के अपने पहले मैच में केरल से भिड़ेगा।
विज्ञापन

दोनों टीमें
मुंबई: शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सुवेद पारकर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस।

महाराष्ट्र: पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, ऋतुराज गायकवाड़, अंकित बावने (कप्तान), सौरभ नवाले (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप ढाडे, हितेश वालुंज, मंदार भंडारी (विकेटकीपर), हर्षल केट, सिद्धार्थ म्हात्रे, राजवर्धन हंगरगेकर, रजनीश गुरबानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें