फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ को क्रिकेट छोड़ने के लिए मिली धमकी, कांग्रेसी सांसद ने राज ठाकरे की मनसे पर मढ़े आरोप

Mon, 15 Oct 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
prithvi shaw
बिहार में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि टीम इंडिया के सबसे युवा और होनहार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को क्रिकेट छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वी शॉ - फोटो : self
अखिलेश सिंह के मुताबिक बिहार के मूल निवासी और भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता-कार्यकर्ता फोन कर क्रिकेट छोड़ने की धमकी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

prithvi shaw

3 of 6
पृथ्वी शॉ
अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पृथ्वी मूल रूप से बिहार के मानपुर के रहने वाले हैं। इस पर मनसे अध्यक्ष उन्हें फोन करके कहते हैं, 'तुमने यहां महाराष्ट्र में रहकर क्रिकेट सीखा, लेकिन तुम टेस्ट टीम में जगह मिलते ही यह क्यों बोलते हो कि तुम बिहार से हो। अगर ऐसा है तो तुम्हें यहां रहने नहीं दिया जाएगा।'

4 of 6
पृथ्वी शॉ
अखिलेश प्रताप सिंह के इस आरोप को मनसे ने बेबुनियाद ठहराया और सिरे से खारिज किया। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रीकृष्ण जयंती समारोह के अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि गुजरात में बिहारियों पर अत्याचार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वी शॉ
अखिलेश प्रताप सिंह ने आगे कहा, 'बिहार के गया जिला स्थित मानपुर के रहने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र में मनसे की प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। मनसे नेता व कार्यकर्ता पृथ्वी शॉ के परिवार को फोन कर पृथ्वी के क्रिकेट छोड़ देने या क्रिकेट से बाहर कर देने की धमकी दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वी शॉ
उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त आगाज किया है। ऐसे में हम पृथ्वी को मिल रही धमकियां बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आएंगे तो इस मुद्दे पर उनका विरोध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें