फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw Controversy: गिरफ्तार महिला के वकील का पृथ्वी पर गंभीर आरोप, कहा- शॉ नशे में थे, बैट से मारा भी

Thu, 16 Feb 2023 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सपना गिल के वकील का कहना है कि सपना पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन के रूप में उनके पास गईं थीं। पृथ्वी तब पार्टी कर रहे थे और नशे में थे और उनके हाथ में एक बैट भी था। उन्होंने सपना को उसी बैट से मारा भी।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ वाले मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पृथ्वी शॉ की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। जिनमें से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सपना गिल के रूप में हुई थी। पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच सपना के वकील का आरोप है कि पृथ्वी शॉ ने शराब पी रखी थी और उन्होंने सपना को बैट से भी मारा। सपना पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा दूसरी बार सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने बताया है कि सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यू-ट्यूबर हैं। ओशिवारा पुलिस ने सपना को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपना गिल के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पृथ्वी शॉ पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- फाइव स्टार होटल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन के रूप में उनके पास गईं थीं। पृथ्वी तब पार्टी कर रहे थे और नशे में थे और उनके हाथ में एक बैट भी था। उन्होंने सपना को उसी बैट से मारा भी। फिर वह पुलिस के पास गए और मामला दर्ज कराया।

विवादों में पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
वकील ने आगे कहा कि वे क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। काशिफ ने कहा- अब हम पृथ्वी शॉ के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे क्योंकि वह नशे में थे। उन्होंने नशे की हालत में कार भी चलाई और हमें यह भी पता चला कि उन्होंने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी। उन्होंने सपना को बल्ले से पीटा है। हम उन पर धारा 354, 509 और 334 के तहत मामला दर्ज करेंगे। सपना गिल और पृथ्वी शॉ का आपस में कोई पुराना संबंध नहीं है। वह सिर्फ उनके साथ एक सेल्फी लेने गई थी। हम इन्फ्लुएंसर की जमानत लेने की कोशिश कर रहे हैं और फिर हम पृथ्वी के खिलाफ एफआईआर फाइल करेंगे।

इससे पहले आज पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनिल पारस्कर ने कहा- मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी असेंबली, जबरन वसूली और अन्य धाराओं के तहत एक अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर मामले को रफादफा करने लिए 50,000 रुपये की मांग की थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने के लिए आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि बल्लेबाज ने दूसरी बार उनके साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था। पृथ्वी शॉ कार में थे जब आरोपी ने उन पर हमला किया था। बाद में शॉ को दूसरी कार में भेजा गया। आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की गाड़ी का भी पीछा किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक फाइव स्टार होटल में गए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनकी टेबल के पास आए और सेल्फी लेने पर जोर दिया।

क्रिकेटर ने दो लोगों के साथ सेल्फी भी ली, लेकिन कुछ देर बाद वही समूह फिर से सेल्फी लेने की मांग करते हुए वापस आ गया। शॉ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आया है और परेशान नहीं करना चाहता। जब उन्होंने सेल्फी लेने की जिद की तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर उनकी शिकायत की। इसके बाद होटल मैनेजर ने आरोपी को होटल से चले जाने को कहा।
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
जब शॉ और उसका दोस्त रात का खाना खाने के बाद होटल से बाहर आए, तो आरोपी होटल के बाहर इंतजार कर रहे थे और उन पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया और उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया, जहां एक महिला कार के पास आ गई और गाली-गलौज करने लगी। शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि महिला ने 50,000 रुपये की भी मांग की, नहीं तो वह झूठा मामला दर्ज कराएगी। घटना के बाद शिकायतकर्ता ओशिवारा थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें