फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना को सही ढंग से अमल में लाए : पृथ्वी

Wed, 07 Oct 2020 05:11 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : @IPL
विज्ञापन

शानदार लय में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कि उनकी टीम आईपीएल में हर विभाग में ‘सही’ कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सत्र में शानदार आगाज किया है जहां पांच मैचों में चार जीत के साथ टीम तालिका में शीर्ष पर है।

विज्ञापन


शॉ ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 23 गेंद में 42 रन की पारी खेल कर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दिल्ली ने इस मैच को 59 रन के बड़े़ अंतर से अपने नाम किया।


इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘यह इस टूर्नामेंट की बहुत अच्छी शुरुआत है और हमें इस लय को आगे बढ़ाना हैं। हम अभ्यास सत्रों में जो कुछ भी करते हैं उसे मैच में उतारना होता है। हम इसे सटीक तरीके से कर रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘ सब कुछ सही चल रहा है। आप जानते हैं कि हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ कौशल के मामले में भी सही दिशा में जा रहे हैं। ऐसे में मुझे टीम के लिए बहुत खुशी है।’ शॉ सोमवार को मौजूदा सत्र में तीसरा अर्द्धशतक लगाने से चूक गए। वह टीम के लिए रन बनाने के मामले में कप्तान श्रेयस अय्यर (181) के बाद 179 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पृथ्वी ने कहा, ‘मैं पावरप्ले के बाद भी अपनी पारी को आगे जारी रख सकता था लेकिन दुर्भाग्य से आउट हो गया। यह सिर्फ एक मैच था और अब इतिहास का हिस्सा है। अब मेरा ध्यान अगले मैच पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें