पृथ्वी ने पिछले साल यादगार टेस्ट पदार्पण करते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में शतक जड़ा था। हनुमा विहारी न्यूजीलैंड दौरे पर प्रथम श्रेणी मैचों में भारत ए टीम की अगुआई करेंगे जबकि 50 ओवरों के फॉर्मेट में शुभमन गिल कप्तान होंगे।
वेलिंग्टन में 21 फरवरी से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलेगा। दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से खेला जाएगा। प्रसाद ने कहा, 'अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मयंक अग्रवाल भारत ए के मैचों में खेलेंगे।'